आज का समय मेरा दुकान के नाम रहा
मेरा नाम रजत कुमार मिश्रा है। मैं उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गंजडुंडवारा कस्बे में रहता हूँ। मैं गंजडुंडवारा कॉलेज से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की पढ़ाई कर रहा हूँ। पढ़ाई के साथ-साथ मैं अपनी परचूनी की छोटी सी दुकान भी संभालता हूँ। मैं एक डिजिटल क्रिएटर और ब्लॉगर भी हूँ, और irajatkmishra मेरा आधिकारिक डिजिटल ब्रांड है।
आज सुबह की शुरुआत भी दुकान की ज़िम्मेदारियों के साथ हुई। स्टॉक में कुछ सामान कम था, इसलिए मैं सुबह ही बाज़ार गया और दुकान के लिए पार्ले मेलोडी का डिब्बा और बच्चों की पसंदीदा ₹5 वाली सेल्फी की लड़ी लेकर आया। सामान समेटने के बाद मैं दुकान पर बैठ गया...
आजकल चारों तरफ गणेश उत्सव का माहौल है और हमारे पड़ोस में, हमारी ही गली में दो घर आगे गणेश जी रखे गए हैं। वहाँ रोज़ सुबह 11:00 बजे आरती होती है।
रोज़ की तरह मैं सुबह गली में अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। जैसे ही 11:00 बजे और आरती की आवाज़ आई, तभी दुकान पर पापा आ गए। पापा ने बड़े प्यार से मुझसे कहा, "जाओ, बप्पा की आरती हो रही है, तुम जाकर प्रसाद ले आओ, तब तक थोड़ी देर मैं दुकान पर बैठ जाता हूँ।"पापा की बात सुनकर मैं तुरंत दो घर आगे बप्पा के पास चला गया। वहाँ आरती में शामिल हुआ, बप्पा के दर्शन किए और प्रसाद लिया। प्रसाद लेने के बाद मैं तुरंत लौटकर अपनी दुकान पर आ गया और फिर से अपनी दुकान संभाल ली।
दोपहर 1:00 बजे भी हम गए द्वारा बाजार दुकान का सामान खरीदने। वहाँ से मैं ₹5 वाला बिंगो टेढ़ा-मेढ़ा की एक लड़ी, हल्दीराम कंपनी की ₹5 वाली मूंग की दाल, नवरत्न मिक्सचर की नमकीन की लड़ी और ₹10 वाला चोको पाई का एक डिब्बा खरीद कर लाये। फिर हम घर आ गए अपने
शाम के 6:00 बजते ही मैंने अपनी साइकिल उठाई और निकल पड़ा। दिनभर की थकान के बाद जब चेहरे पर शाम की ठंडी हवा लगती है, तो सच में दिल खुश हो जाता है।
करीब आधा घंटा गंजडुंडवारा की गलियों और बाज़ार के चक्कर लगाए। लोगों की चहल-पहल देखते हुए और ढलते सूरज को निहारते हुए कब समय बीत गया, पता ही नहीं चला। साइकिल चलाने का यह आधा घंटा सिर्फ एक सैर नहीं, बल्कि खुद से मिलने का एक बहाना है।
घूमकर वापस घर आया, थोड़ा हाथ-मुँह धोया और फिर वक्त हुआ अपने कर्मक्षेत्र का। ठीक शाम के 7:00 बजे मैंने अपनी दुकान संभाल ली। अभी दुकान पर ही बैठा हूँ।
आज का समय मेरा दोस्तों दुकान पर ही बीता है आप सभी अपने घर पर सब कुशल होंगे मुझे उम्मीद है क्या आप लोग भी साइकिल चलाना पसंद करती हैं? कमेंट सेक्शन में मेरे साथ ज़रूर शेयर करें!
धन्यवाद,
आपका रजत (irajatkmishra) 🙏
Comments
Post a Comment